Site icon Samagra Bharat News website

दमदार इंजन और धांसू फीचर्स के साथ लांच होगी Royal Enfield Meteor 350 बाइक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अ्क्टूबर।

Royal Enfield Bullet: Royal Enfield की बहुप्रतीक्षित बाइक Meteor 350 की लॉन्च डेट आ गई है और यह मोटरसाइकल 6 नवंबर को लॉन्च होगी। Royal Enfield Meteor 350 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। बाइक का ब्रोशर भी ऑनलाइन लीक हो चुका है, जिससे इसकी काफी डीटेल सामने आ गई हैं।
लीक ब्रोशर से साफ हुआ है कि रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक तीन वेरियंट- Fireball, Stellar और Supernova में आएगी। तीनों वेरियंट फीचर्स और कलर के आधार पर अलग-अलग होंगे। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में 350cc का नया इंजन मिलेगा, जो 20.5hp की पावर और 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन रिवाइज्ड गियरबॉक्स से लैस होगा, जिससे राइडिंग काफी स्मूद होगी।

Exit mobile version