Site icon Samagra Bharat News website

मास्क पहनने की सलाह देना पुलिसकर्मियों के पड़ा भारी, दो बहनों ने 27 बार मारा चाकू

शिकागो, 28अक्टूबर।

समग्र समाचार सेवा
कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर में लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी लेकिन मास्क पहनने की सलाह देना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया।
बताया जा रहा है कि घटना अमेरिका के शिकागो में घटी. यहां दो बहनों ने एक सुरक्षाकर्मी पर 27 बार चाकू से वार किया क्योंकि पुलिसकर्मियों ने उनसे मास्क पहनने का अनुरोध किया था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात जेसिका और जायला हिल ने 32 वर्षीय व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला कर दिया. पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारी जेम्स ने बताया कि सुरक्षा कर्मी ने महिलाओं को मास्क पहनने के लिए कहा था, लेकिन महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया।

जेसिका हिल ने कथित तौर पर अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया और जायला ने उसे बालों से पकड़ रखा था. दोनों महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. अब दोनों महिलाओं को बायपोलर डिसॉर्डर होने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version