Site icon Samagra Bharat News website

आज से IBPS PO के 3517 पदों के लिए आवेदन शुरू

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अक्टूबर।
IBPS PO Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP-X के तहत प्रोवेशनरी ऑफिसर /मैनेजमेंट ट्रेनी के 3517 रिक्त पदों के भर्ती के लिए एक अनुपूरक विज्ञापन जारी किया है. आवेदन विंडो 28 अक्टूबर यानी आज से खुल गई है और 11 नवंबर को बंद हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सक्षम अधिकारियों द्वारा सीआरपी- पीओ / एमटी-एक्स के तहत ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षाओं का एक अतिरिक्त चक्र रखने का फैसला प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए किया गया है. यह प्रक्रिया केवल आवेदकों की निम्नलिखित श्रेणियों के लिए है, जिन्होंने 11.11.2020 तक शैक्षिक योग्यता के संदर्भ में योग्यता प्राप्त की और जो 05.08.2020 से 26.08.20 तक सफलतापूर्वक पंजीकरण नहीं कर सके हैं.” IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 5/6 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने सीआरपी पीओ / एमटी-एक्स के लिए पंजीकरण खिड़की के दौरान 5 से 26 अगस्त तक सफलतापूर्वक आवेदन किया था और उन्हें अक्टूबर 2020 के दौरान ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा के लिए बुलाया गया था, उन्हें इन पदों के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/crppo10jul20/ पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं. साथ इस लिंक https://www.ibps.in/wp-content/uploads/DetailedAdvtCRPPOX23102020.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Exit mobile version