Site icon Samagra Bharat News website

वाराणसी के सिगरा में एक कपड़े के शोरूम में हुई चोरी

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 28अक्टूबर।
वाराणसी के मलदहिया स्थित एक शोरूम में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया सिगरा थाना अंतर्गत पिचाश मोचन गंगा सिनेमा के पास श्री खाटू जी होलसेल बाजार के शोरूम में ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की। दुकान और उनके मालिकों के अनुसार चोरों ने दूसरे फ्लोर से शीशा तोड़कर अंदर आकर लॉकर में रखे लगभग ₹40000 लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। मौके पर फोरेंसिक टीम के अलावा थाना प्रभारी आशुतोष ओझा एवं सीओ ने शोरूम के मालिक से पुछताछ की। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version