Site icon Samagra Bharat News website

नासिक: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व अधिकारी, एसीबी ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नासिक,29अक्टूबर।
महाराष्ट्र के नासिक में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्व अधिकारी को दो हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसीबी ने राजस्व अधिकारी को कथित तौर पर नासिक के सुगाना तालुक के मणि गांव में एक व्यक्ति से 2000 रूपए की रिश्वत लेते हुए पकडा। आरोपी शंकर संभाजी मैकालवाद ने शिकायतकर्ता से उसके दादा के नाम के स्थान पर पिता का नाम दर्ज करने के एवज में 2000 रुपए रिश्वत मांगी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर के एसीबी इकाई में दर्ज करायी। इस शिकायत के बाद एसीबी टीम ने बुधवार को मणि गांव से राजस्व अधिकारी कैकालरवाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version