Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा सरकार कोरोना के नाम पर जन भावनाओं के साथ कर रही है खिलवाड़- अजय राय

समग्र समाचार सेवा

वाराणसी, 29अक्टूबर।

वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय ने आज सरकार पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा कि एक ओर जहां घोषित महामारी कोरोना के नाम पर सरकार काशी सहित पूरे देश में जन भावनाओं व आस्था से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ तो भाजपा सरकार कोरोना के लिए आगाह कर रहे है तो दुसरी तरफ बिहार में हो रहे चुनाव में जनसभा कर कोरोना के नियमों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि लगातार कई वर्षों से चले आ रहे काशी के अनेक धार्मिक अनुष्ठानों पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। मगर वहीं दूसरी ओर सरकार की दोहरी मापदंड ने करो ना के दौरान जनसभा बिहार में कर के अपने दोहरे मापदंडों को अपनाकर बिहार में स्वार्थ की राजनीति कर रही है

Exit mobile version