Site icon Samagra Bharat News website

बॉबी देओल के ‘आश्रम 2’ ने मचाया धमाल, फिल्म में रंगरलिया मनाते दिखे एक्टर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अक्टूबर।
बॉबी देओल स्टारर वेब रिलीज आश्रम चैप्टर 2 के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम का ट्रेलर शेयर करते वक्त वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- रक्षक या भक्षक, पावन या पापी. क्या है काशी वाले बाबा का असली रूप. ये बाबा भक्ति की आड़ में अपराध को बढ़ावा देते हैं. यही नहीं अपनी हवस मिटाने के लिए लड़कियों को भी गुमराह करते हैं।

 

https://youtu.be/jU0h5-uhvo4

 

ये बाबा अकेले ही काले कारनामों को अंजाम नहीं देता. कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उनके इन अपराधों में शामिल होते हैं. सवाल ये है कि ऐसा कब तक चलता रहेगा? क्या कभी बाबा की करतूतों का अंत होगा? क्या खुद को ढोंगी बाबा के चंगुल से खुद को बचा पाएंगी लड़कियां? क्या होगा अंजाम?

Exit mobile version