Site icon Samagra Bharat News website

मानवजीत सिंह ढिल्लो बने मुंगेर के नये एसपी और रचना पाटिल नयी डीएम

समग्र समाचार सेवा
पटना,29 अक्तूबर।
चुनाव आयोग ने मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में एक युवक की मौत के मामले में आईपीएस अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को मुंगेर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं आईएएस रचना पाटिल को मुंगेर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है यह कारवाई की गई है।
चुनाव आयोग ने दोनों को हटाते हुए जांच का भी आदेश दिया है। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया गया है।

निर्वाचन आयोग ने इस पूरे मामले की जांच मगध डिवीजन के कमिश्नर असंगबा चुबा से कराने का निर्देश दिया है। एक साप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही गई है. इतना ही नहीं आज ही मुंगेर में नए एसपी और डीएम की तैनाती की बात भी कही है।

मुंगेर में हुए गोलीकांड के बाद से गुरूवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई . विसर्जन के दौरान फायरिंग मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से उग्र लोग हुए। SP कार्यालय,SDO आवास में जमकर तोड़फोड़ की।

Exit mobile version