Site icon Samagra Bharat News website

मुंगेर गोलीकांड पर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- यह हिंदुत्व पर हमला, राज्यपाल और भाजपा नेता क्यों नहीं उठा रहे सवाल?

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,30अक्टूबर।
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंगेर गोलीकांड पर बड़ा बयान देते हुए इसे हिंदुत्व पर हमला बताया। राउत ने कहा कि इस तरह की घटना अगर महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगते। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता इस पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।

इससे पहले बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।

मुंगेर गोलीकांड को शिवसेना ने बताया हिंदुत्व पर हमला

गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। युवक की मौत के बाद शहर की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी (डीएम) राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

Exit mobile version