Site icon Samagra Bharat News website

रवींद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बैटिंग के कायल हुए कोच रवि शास्त्री,तारिफ में कही ये बातें

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 30अक्टूबर।
चेन्नई सुपरकिंगस के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अंतिम क्षणों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। जड्डू ने सिर्फ 11 बॉल में 31 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को टूर्नमेंट की 5वीं जीत दिलाई. जडेजा की इस शानदार पारी की तारीफ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी की है. शास्त्री ने एक ट्वीट कर इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की तारीफ की है।

रवि शास्त्री ने इस मैच के बाद जडेजा की एक तस्वीर शेयर की और रविंद्र की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बेखौफ चक्र देखकर आनंद आया, शानदार घुड़सवार’ इस ट्वीट में कोच शास्त्री ने जडेजा को टैग भी किया।

बता दें रवींद्र जडेजा घुड़सवारी का भी शौक रखते हैं और अक्सर वह जब क्रिकेट से ब्रेक पर होते हैं, तब कई बार वह सोशल मीडिया पर घुड़सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट भी करते हैं।

यहां जडेजा ने उम्दा ढंग से पारी संभालकर अपनी टीम को जीत दिला दी. सिर्फ 11 बॉल 31 रन की इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जमाए.

Exit mobile version