Site icon Samagra Bharat News website

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, आधा दर्जन वर्कर झुलसे

समग्र समाचार सेवा
सहारनपुर,30अक्टूबर।
सहारनपुर के बिहारीगढ़
घाड़ क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम सतपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाकों के साथ आग लग गई। पटाखों की आवाज से काम कर रहे मजदूर डर कर बाहर भागने लगे। आधा दर्जन मजदूर पटाखों से लगी आग में झुलस गए जिन्हें स्थानीय थाना पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोड़ा भिजवाया। मौके पर सीएचसी फतेहपुर और मुजफ्फराबाद के चिकित्सक, तहसील प्रशासन, सीओ बेहट भी पहुंच गए हैं।

2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के लिए बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और अपने थाना स्टाफ को साथ लगाकर आग बुझाने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ भड़क गई और उन्होंने पुलिस पर फैक्ट्री मालिक को मौके से भगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना अध्यक्ष और सीओ ने काफी देर की नोक-झोंक के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा। इस घटना के दौरान पटाखा फैक्ट्री में लगभग 150 वर्कर काम कर रहे थे, फिलहाल हालात सामान्य हैं। एसएससी सहारनपुर भी मौके का निरीक्षण किया।

पूरी घटना में एसएसपी एस चन्नपा का कहना है कि स्थिति पर काबू पाया गया है आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जांच चल रही है।
जानबूझकर ऐसा अगर किसी ने किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version