Site icon Samagra Bharat News website

चुनावी रैली में फिर एक मंच पर दिखे राष्‍ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्‍नी

समग्र समाचार सेवा
मियामी, 30अखटूबर।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के बीच फ्लोरिडा की एक चुनावी रैली में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप एक मंच पर दिखे। फ्लोरिडा की एक चुनावी सभा में मेलानिया ने राष्‍ट्रपति ट्रंप के लिए वोट मांगा।

अमेरिका की प्रथम महिला ने कहा कि अगले चार साल देश के लिए काफी अहम है। यह हमारे देश के विकास और अर्थव्‍यवस्‍था के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा अमेरिका एक आशा और सकारात्‍मक सोच का देश रहा है, भय का नहीं। उन्‍होंने कहा कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। हम दुनिया में चल रहे युद्धों को समाप्‍त कर रहे हैं। दुनिया में आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिका ने मोर्चा खोल रखा है। खासकर हमारे सहयोगी देशों के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ हम उनके साथ खड़े रहे हैं।

मेलानिया ने कहा कोरोना वायरस एक मूक दुश्‍मन है। उन्‍होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरा पूरा परिवार पीड़‍ितों के साथ खड़ा है। फर्स्‍ट लेडी ने कहा कि हमारा आत्‍मविश्‍वास वायरस से अधिक मजबूत है। उन्‍होंने कहा कि मेरे पति और मैं महामारी से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के प्रति आभारी हैं। मेलानिया ने इस कार्य में फ्रंटलाइन वर्कर्, टीचर्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्‍यवाद दिया।

मेरे पति का प्रशासन भविष्य पर केंद्रित है। अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक योद्धा है। फर्स्‍ट लेडी ने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप एक सेनानी है। वह इस देश से प्‍यार करते है। वह हर दिन आपके लिए लड़ते हैं। सोशल मीडिया के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति ट्रंप हर दिन देश के नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं। वह सीधे नागरिकों से जुड़ते हैं। हालांकि, मैं उनके द्वारा कही जाने वाली हर बात से सहमत नहीं होती, लेकिन यह अहम है कि वह सीधे तौर संवाद करते हैं। मेलानिया ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब राष्‍ट्रपति देश के नागरिकों के साथ सीधे जुड़ते हैं।

Exit mobile version