Site icon Samagra Bharat News website

सचिन तेंदुलकर ने युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को लेकर की भविष्वाणी….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अक्टूबर।

प्लेऑफ की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2020 के 49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत में युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने अहम भूमिका निभाई. आईपीएल-13 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाने वाले गायकवाड की चौतरफा तारीफ हो रही है।

रुतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जहां गायकवाड को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक बताया है, तो वहीं भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर मैच शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. सचिन ने कहा था कि गायकवाड़ लंबी पारी के लिए बना है।

चेन्नई-कोलकाता मैच से पहले यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सचिन ने कहा, ‘मैंने उनका ज्यादा खेल नहीं देखा है. लेकिन मैंने जो देखा है वो ये है कि वह एक शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेले और सुधार किया है। जब कोई बल्लेबाज सही क्रिकेट शॉट्स खेलना शुरू करता है, गेंद को कवर या मिड-विकेट के ऊपर से मारता या सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेलता है, तो समझा जाता है कि वो बल्लेबाज लंबी पारी खेलने के लिए बना है।

सचिन ने आगे कहा कि मुझे लग रहा है कि आज के मैच में वह फिर से पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनकी तकनीक और मानसिकता कमाल की है. धोनी उनपर भरोसा जरुर करेगा कि चेन्नई ने कोलकाता को हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की।

Exit mobile version