Site icon Samagra Bharat News website

कैंसर को हराने के बाद संजय दत्त ने बदला अपना लुक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अक्टूबर।
बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त ने रीसेंटली कैंसर को मात देकर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। खरतनाक बीमारी को मात देने के बाद संजू बाबा एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। संजय ने अपने बाल शॉर्ट प्लैटिनम ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल ट्राई किया है। बालों का रंग बदलने के बाद से संजय काफी हैंडसम लग रहे हैं।

संजय दत्त का ये लुक फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर काफी तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त के नए लुक की तस्वीरें उनके हेयरस्टाइलिस्ट दोस्त हाकिम आलिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

तस्वीरों में संजय दत्त डिजाइनर चश्मे के साथ कान में स्टड भी पहने हैं। वह ब्लू टी-शर्ट में हैं और बाइसेप्स पर टैटू नजर आ रहा है। संजय दत्त बीते अगस्त हॉस्पिटल में ऐडमिट हुए थे। इसके बाद उनके लंग कैंसर की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में इसका ट्रीटमेंट करवाया। 2 महीने बाद अपने बच्चों के बर्थडे पर उन्होंने खुशखबरी दी थी कि वह कैंसर से मुक्त हो चुके हैं।

संजय दत्त के पास इस समय तीन बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। यशराज फिल्म्स की शमशेरा में जहां वो रणबीर कपूर से टक्कर लेते दिखाई देंगे। वहीं संजय दत्त यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज में भी अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा संजय दत्त यश स्टारर केजीएफ 2 (KGF-2) में अधीरा की भूमिका में दिखाई देंगे।

Exit mobile version