Site icon Samagra Bharat News website

टाइगर श्राप के साथ अब हीरोपंती 2 में नजर आएंगी तारा सुतारिया, ऐसे ज़ाहिर की ख़ुशी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अक्टटूबर।
टाइगर श्रॉफ़ की डेब्यू फ़िल्म हीरोपंती अब एक फ्रेंचाइजी के तौर पर डेवलप हो रही है। हाल ही में इसके दूसरे भाग हीरोपंती 2 का एलान किया गया है। इस फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्होंने टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जबकि अहमद ख़ान हीरोपंती 2 को डायरेक्ट कर रहे हैं। अब फ़िल्म की लीडिंग लेडी का एलान किया गया है।

हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया, टाइगर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। तारा ने टाइगर के साथ ही करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री अपना करियर शुरू किया था। टाइगर के साथ पर्दे पर रीयूनाइट होकर तारा भी काफ़ी ख़ुश हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम की पोस्ट के ज़रिए अपनी ख़ुशी ज़ाहिर भी की। तारा ने अपनी पोस्ट में लिखा- अपने को-स्टार्स के साथ रीयूनाइट हो रही हूं। साजिद सर मुझमें भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। हीरोपंती 2 शुरू होने वाली है। तारा ने अपने जन्मदिन के महीने में इस ख़बर के आने पर भी ख़ुशी ज़ाहिर की।

तारा की पोस्ट पर टाइगर ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी तारा के फ़िल्म में आने पर ख़ुशी व्यक्त की।

Exit mobile version