Site icon Samagra Bharat News website

राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 30अक्टूबर।
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष जानकारी के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस ने गंभीर मुगलन वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

तलाशी के दौरान, दो ऑटोमेटिक ऐके 47 असॉल्ट राइफल, दो ऐके 47 मैगजीन, 270 ऐके-47 बुलेट, दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन, 75 पिका राउंड, 12 ब्लैंक्स, 10 डेटोनेटर और 5-6 किलोग्राम तक विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा, ‘इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Exit mobile version