Site icon Samagra Bharat News website

हिना खान के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोअर्स, ऐसे मनाया जश्न

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबर।
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान के इंस्टाग्राम परिवार की संख्या बढ़कर 1 करोड़ यानी 10 मिलियन हो गई है. इस मौके पर हिना ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया. हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गुब्बरों के साथ पोज देते नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “10 मिलियन स्ट्रॉन्ग. धन्यवाद।

टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर हिना काफी फेसम हुईं. उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में भी भाग लिया, और संगीत एल्बम में डब किया है।

Exit mobile version