Site icon Samagra Bharat News website

बिजनौर में टायर फटने से बेकाबू हुई कार खाई में गिरी- 4 जरी कारीगरों की मौत

समग्र समाचार सेवा
बिजनौर,31अक्टूबर
बरेली से कलियर शरीफ रुड़की जा रहे चार जरी कारीगरों की बिजनौर के नहटौर इलाके में हादसे में मौत हो गई। जबकि गाड़ी चालक फर्नीचर कारोबारी घायल है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बरेली के बारादरी क्षेत्र के रवडी टोला निवासी पांच लोग शुक्रवार रात एक कार में सवार होकर रूडकी जा रहे थे। इस बीच नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार में फंसे घायल तथा मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान बरेली निवासी इस्कार, राजू, तनवीर तथा छोटू के रूप में की गयी। गंभीर रूप से घायल हनीफ उर्फ बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से रूडकी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि तेज रफ्तार कार अचानक मोड़ आ जाने की वजह से हादसे का शिकार हुई है। हादसा रात एक बजे के आसपास हुआ है।

Exit mobile version