Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने आज सरदार पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की

समग्र समाचार सेवा
केवड़िया, 31अक्टूबर।
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। इसके बाद वह राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है। उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं। पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है।

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश यह कभी नहीं भूल सकता कि पुलवामा हमले के दौरान कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों के बलिदान पर दुखी नहीं थे। उस समय, ये लोग केवल राजनीति कर रहे थे। मैं उनसे राष्ट्र के हित में ऐसी राजनीति नहीं करने का अनुरोध करता हूं।

‘भारत ने हमेशा आतंकवाद को दिया करारा जवाब’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। आतंकवाद और हिंसा से किसी को फायदा नहीं हो सकता। भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद को हमेशा एकजुट होकर करारा जवाब दिया है।

‘विकास की नई राह पर कश्मीर’

इस दौरान पीएम मोदी ने कश्मीर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर विकास की नई राह पर चल पड़ा है, चाहे वह पूर्वोत्तर में शांति की बहाली हो, या वहां के विकास के लिए उठाए जा रहे कदम, आज देश एकता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी से अपने संबोधन में कहा कि आज साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया तक सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की जाएगी। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

एकता दिवस परेड में जवानों का शौर्य

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए गुजरात में केवडिया में चल रहे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड में प्रधानमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान कई जवानों की परेड हो रही है। एकता दिवस परेड में जवान अपने शौर्यता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की परेड में शामिल हुए हैं। इस दौरान वह परेड की सलामी ले रहे हैं।

 

Exit mobile version