Site icon Samagra Bharat News website

जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,31अक्टूबर।
त्योहारों का सीजन आ गया है। इस दौरान हर किसी को बैंक से जुड़े कई काम करने होंगे, लेकिन इन्ही त्योहारों के कारण देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुडे़ किसी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कौन से दिन बैंक खुल रहेंगे।

ये है पूरी लिस्ट
1 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
8 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 नवंबर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), काली पूजा।
15 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 नवंबर दिवाली, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, न्यू ईयर डे।
20 नवंबर छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना और रांची)।
21 नवंबर छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना)।
22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 नवंबर महीने का चौथा शनिवार रहने की वजह से इस दिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 नवंबर गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा उपरोक्त सूची के हिसाब से।

16 नवंबर के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गैंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे. जबकि 30 नवंबर के दिन आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

Exit mobile version