Site icon Samagra Bharat News website

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्याा 7000 से बढ़ाकर 15000

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबर।
माता वैष्णो देवी का दरबार भक्तों के लिए खुल चुका है, हाल ही में नरवात्रि गई है. ऐसे में भक्तों को माता के ओर करीब लाने के लिए श्रद्धालुओं की सीमा 1 नवंबर से 7000 से बढ़कर 15000 प्रतिदिन हो गई है. इससे पहले कोरोना की वजह से केवल 7000 लोगों को ही अनुमति थी। बता दें कि नवरात्र के नौ दिनों के दौरान 39,००० से अधिक श्रद्धालुओऔं ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थिति माता वैष्णो देवी के दर्शन किये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा के पास तीर्थयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था की थी. बोर्ड ने यहां पर 24 घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति के साथ ही सेनिटाइजर, दवाइयों तथा’ फास्ट फूड’ से संबंधित दुकानों की व्यस्था कर रखी थी. साथ ही तीर्थयात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए बोर्ड ने माता वैष्णो देवी मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिसे गूगल प्ले स्टोर से लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version