Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरआज होंगे आमने-सामने

समग्र समाचार सेवा
अबू धाबी,2नवंबर।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज यहां शेख जाएद स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल की तरह होगा, जहां जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी लेकिन उसके लिए दूसरी टीमों का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा।

दोनों टीमों के लिए इस समय स्थिति एक जैसी है। अंकतालिका में बेंगलोर 13 मैचों में सात जीत, छह हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। जबकि दिल्ली नेट रन रेट के कारण इन्हीं आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर स्थित है। दिल्ली ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले चार मैचों के हार के कारण प्लेऑफ में जाने में उसे इतनी देर हो गई।

उसे अब बेंगलोर को हरा कर दूसरा स्थान हासिल करना होगा। अगर बेंगलोर, दिल्ली को हरा देती है फिर दिल्ली को उम्मीद करनी होगी की चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दे और मुंबई इंडियंस, सनराजर्स हैदराबाद को मात दे। ऐसे में पंजाब और हैदराबाद 12 अंकों पर ही रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।

Exit mobile version