Site icon Samagra Bharat News website

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के विरोध में निकाली रैली

समग्र समाचार सेवा
सहारनपुर, 2नवंबर।
देशभर में लव जेहाद को लेकर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार देशभर में लव जिहाद जैसी घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
वही हाल ही में हुए लव जिहाद में देश के एक और बेटी निकिता के साथ हुई घटना ने देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। जिसको लेकर अब लोग सड़कों पर उतर रहे।
आरोपियों के लिए फांसी की मांग साथ ही सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग भी कर रहे हैं।
जनपद सहारनपुर में भी लव जेहाद की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
रोजाना जनपद के संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने महिलाओं के साथ हाथों में बैनर लेकर निकिता को इंसाफ दिलाने के लिए और लव जेहाद जैसी घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग की। आज ऐसी घटना से पूरे देश की जनता दुखी है जो लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं हमारी मांगे कि उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए।

Exit mobile version