Site icon Samagra Bharat News website

रवीना टंडन के नाम पर बना फर्जी Twitter अकाउंट, आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ पुलिस कमिश्नर के खिलाफ पोस्ट की अश्लील सामग्री

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,2नवंबर।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीटर पर उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मुंबई साइबर सेल में FIR दर्ज कर ली है। सबसे ज्यादा हैरानी करने वाली बात यह है कि रवीना के नाम पर बने फर्जी अकाउंट से मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और पुलिस के खिलाफ कुछ अनाप-शनाप बातें और अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

आरोपी ने मराठी भाषा और मराठी बोलने वालों के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, रवीना टंडन के नाम पर बना यह ट्विटर अकाउंट अब ब्लॉक कर दिया गया है। ट्विटर द्वारा यह ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है।

रवीना ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जिसके जरिए आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को बदनाम किया जा रहा है, उस फर्जी पोस्ट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अभद्र बातें की गई हैं।

Exit mobile version