Site icon Samagra Bharat News website

बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, लखीमपुर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

समग्र समाचार सेवा
बहराइच,2नवंबर।
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले प्रयागपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में वैन सवार छह जायरीनों की मृत्यु हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे।

उन्होंने बताया कि जियारत के बाद रविवार रात करीब 12 बजे वैन सवार लोग वापस लखीमपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रयागपुर इलाके में गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो हुई है जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version