Site icon Samagra Bharat News website

‘विवाह’ फेम एक्ट्रेस अमृता राव के घर गूंजी किलकारी, अमृता बनी पहले बच्चे की मां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2नवंबर।
साल 2002 में फिल्म अब के बरस से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अमृता राव के घर अब आखिकार किलकारी गूंज उठी है. हिंदी सिनेमा में फ़िल्म इश्क विश्क से अपनी पहचान बनाने वाली अमृता पहले बच्चे की मां बन गई है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के करीबी दोस्तों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए यह बताया है कि मां और बेटे दोनों अभी स्वस्थ हैं. खबरों के मुताबिक अमृता की डिलीवरी के दौरान अनमोल हॉस्पिटल में मौजूद थे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अमृता पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर कर रहीं थीं. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अमृता की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं. बता दें कि अमृता, सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया।

Exit mobile version