Site icon Samagra Bharat News website

इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें अपने शहर में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें अपने शहर में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

समग्र समाचार सेवा।
नई दिल्ली, 3 नवंबर।
हिंदुओं के बीच दिवाली सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है. दिवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है. त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार शुरु हो जाता है। उसके बाद नरक चतुर्दशी को यम के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है. उसके अगले दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. हर बार अमावस्या के दिन दिवाली (लक्ष्मी पूजन का दिन)मनाते हैं, लेकिन इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही है. इस बार 15 तारीख को अमावस्या होने पर भी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
दिवाली शुभ मुहूर्त –

लक्ष्मी पूजा शनिवार, नवंबर 15, 2020 पर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 17:28 से 19:24
अवधि – 1 घण्टा 56 मिनट्स
प्रदोष काल -17:28 से 20:07
वृषभ काल – 17:28 से 19:24
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवंबर 14, २०२० को 14:17 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवंबर 15, २०२० को 10:36 बजे Also Read – दिवाली पर मुसाफिरों को न हो परेशानी, 1000 अतिरिक्त बसें चलाएगी महाराष्ट्र सरकार

अलग- अलग शहरों में लक्ष्मी पूजन का समय

-नई दिल्ली – 5:28 शाम से 7:24 शाम

-गुड़गांव – शाम 5:29 बजे से शाम 7:25 बजे तक
-नोएडा 05:28 शाम से 07:23 शाम
-जयपुर – शाम 5:37 से 07:33 बजे
-चंडीगढ़ – शाम 5:26 से शाम 7:21 तक
-अहमदाबाद – शाम 5:57 बजे से शाम 7:55 बजे तक
-कोलकाता – 4:54 अपराह्न से 6:52 बजे तक
-चेन्नई – 5:41 शाम से 7:43 शाम
-हैदराबाद – शाम 5:42 बजे से शाम 7:42 बजे तक
-मुंबई – शाम 6:01 बजे से रात 8:01 बजे तक
-बेंगलुरु – शाम 5:52 से शाम 7:54 तक
-पुणे – शाम 5:58 बजे से शाम 7:59 बजे तक

Exit mobile version