Site icon Samagra Bharat News website

करवा चौथ के दिन अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, मिलेगा सुखी वैवाहिक जीवन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3नवंबर।
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि तो करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस साल सुहागिनों का पर्व यानि करवा चौथ 4 नवंबर को है। जिसे पति-पत्नी के बीच विश्वास और अटूट प्रेम के रूप में देखा जाता है। पत्नियां इस खास दिन निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ पर कुछ खास उपाय वास्तुनुसार किए जा सकते हैं, जिससे आप अपने वैवाहिक जीवन को और भी सुखी व खुशहाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में –

-करवा चौथ पर खाई जाने वाली सरगी खाते समय दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठना विशेष लाभकारी होता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

– वास्तुशास्‍त्र के अनुसार माना जाता है कि करवा चौथ के दिन सुहाग‍िनें अपने पति के साथ दक्षिण दिशा की ओर समय न बिताएं. हो सके तो इस दिन दोपहर के समय अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ इस दिशा में अध‍िक से अध‍िक समय बिताएं।

– करवा चौथ के द‍िन पूजा करते और कथा सुनते समय हमेशा मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें.

– जब करवा चौथ की पूजा व कथा समाप्त हो जाए तो पति के साथ कुछ वक्त दक्षिण पश्चिम दिशा में बिताना चाहिए.

– रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के दौरान अपना मुख उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होना लाभकारी माना जाता है.

Exit mobile version