Site icon Samagra Bharat News website

25 नवम्बर से फिर गूंजेगी शहनाई, ये है पांच बड़े मुहूर्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3नवंबर।

पूरे देश में कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉक-डाउन के कारण कई लोगों के शादियों की रौनक फीकी पड़ गई, शादी के लिए सजाए गए अरमानों पर पानी फिर गया, मार्च में लॉक डाउन के बाद 14 मुहूर्त कोरोना की भेंट चढ़ गए, हालांकि शादियां करने की अनुमति तो मिली लेकिन समारोह न करने के कारण वो रौनक नही रही।
बता दें कि अब 25 नवम्बर के बाद फिर एक बार शादियों की शहनाई बजेगी, समारोह में रौनक भी होगी, क्योंकि नवम्बर व दिसम्बर में पांच बड़े मुहूर्त है।

25 नवम्बर को देवउठनी एकादशी से फिर शादियों में शहनाई की गूंज सुनाई देगी, पंडितों द्वारा निकाले गए पांच बड़े मुहूर्त में शादी करने की तैयारी लोगों ने अभी से कर ली है, जिसमें देवउठनी ग्यारस के अलावा 30 नवम्बर, 7, 9, 11 दिसम्बर भी शुभ मुहूर्त है।

बता दें कि अब दिल्ली सरकार ने भी शादियों में 200 लोंगो के शामिल होने की अनुमती भी दे दी है।

Exit mobile version