Site icon Samagra Bharat News website

Micromax In Note 1 और Micromax In 1b स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3नवंबर।
माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित In सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए. इसके तहत कंपनी ने दो स्मार्टफोन Micromax In Note 1 और Micromax In 1B को बाजार में उतारा है. माइक्रोमैक्स के इन दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर, स्टॉक ऐंड्रॉयड 10 और 5,000mAh बैटरी जैसी खूबिया हैं. माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल डिस्प्ले और पीछे की तरफ एक X-शेप पैटर्न है, जबकि माइक्रोमैक्स इन 1 बी में मोटे बेजल्स के साथ वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

Micromax In Note 1 को दो वेरियंट में बाजार में उतारा गया है. फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये, जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट का दाम 12,499 रुपये है।

Micromax In 1B को भी दो वेरियंट में पेश किया गया है. इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट का दाम 6,999 रुपये, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

Exit mobile version