Site icon Samagra Bharat News website

प्याज के रेट कहीं तो 100 रुपये किलो, कहीं 35 रुपये

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3नवंबर।
सरकार ने प्याज के दाम को काबू में लाने के विभिन्न प्रयास किए हैं. इस सबके बावजूद देश के कई राज्यों में प्याज के दाम में तेजी बनी हुई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बेंगलुरू में प्याज 100 रुपए किलो के भाव पर बिका है. यह स्थिति तब है जब कर्नाटक देश में प्याज का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।

वहीं, सरकारी आंकड़े के अनुसार प्रमुख खपत वाला शहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है. सोमवार को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 90-100 रुपए प्रति किलो रहा. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद यानी कि एनसीआर में प्याज की कीमतें 80-85 रुपए प्रति किलो चल रही हैं।

मुंबई में भी प्याज 80-90 रुपए प्रति के हिसाब के बिक रहा है. कोलकाता में प्याज का भाव 70 रुपए किलो और चेन्नई में 72 रुपए किलो रहा. हालांकि, उदयपुर और पश्चिम बंगाल में वीरभूम जिले के रामपुर हाट में प्याज की कीमत सबसे कम 35 रुपए किलो है।

निगरानी के लिए चुने गए कुल 114 शहरों से दो शहरों राजस्थान के उदयपुर और पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में प्याज की कीमत सबसे कम 35 रुपये किलो है।

सरकार इन 114 शहरों में दैनिक आधार पर कीमतों पर नजर रखती है। अखिल भारतीय स्तर पर प्याज का औसत मूल्य सोमवार को 70 रुपये किलो पर बना रहा. जिन राज्यों में प्याज का उत्पादन अच्छा-खासा होता है, वहां भी इस सब्जी की कीमत ऊंची बनी हुई है. महाराष्ट्र देश में प्याज का शीर्ष उत्पादक राज्य है. लेकिन वहां इसकी खुदरा कीमत 77 रुपये किलो बनी हुई है।

Exit mobile version