Site icon Samagra Bharat News website

बीसलपुर गांव में 11 फुट लंबा अजगर दिखने के बाद मचा हडकंप

समग्र समाचार सेवा
आगरा,4नवंबर।
कागारोल क्षेत्र के बीसलपुर गांव में एक 11 फुट लंबी अजगर दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम गांव में पहुंची और 11 फुट लंबे अजगर सांप का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

बता दें कि घटना कागारोल के बीसलपुर की है। गांव के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा जिसके बाद घबरा कर ग्रामीणों नें वाइल्ड लाइफ एसओएस के 24 घंटे बचाव हेल्पलाइन नंबर पर ग्रामीण नेम सिंह ने सूचना दी। सूचना पर वन्य जीव संरक्षण संस्था की रैपिड रिस्पांस यूनिट से तीन सदस्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीम ने सांप को देखने पर इसकी पुष्टि 11 फुट लंबे इंडियन रॉक पायथन (अजगर) के रूप में की और टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू करते हुए पकड़ा और उसे अपने साथ ले गई। रेस्क्यू करने वाली टीम अजगर को कुछ घंटों के लिए चिकित्सीय निगरानी में रखने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया।

Exit mobile version