Site icon Samagra Bharat News website

अहमदाबाद में कपड़ा के गोदाम में लगी आग, चार लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद,4नवंबर।
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास बुधवार को एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। इस भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी।


नानूकाका एस्टेट के एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। फिलहाल आग को बुझाया जा चुका है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी।

Exit mobile version