Site icon Samagra Bharat News website

न्यूज़ ब्रॉ़डकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने किया रिपब्लिक टीवी के मुख्य सम्पादक अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी की निन्दा  

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली,4 नवम्बर।

न्यूज़ ब्रॉ़डकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) रिपब्लिक टीवी के मुख्य सम्पादक अर्णव गोस्वामी को रायगढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई की निन्दा करता है। पुलिस के मुताबिक, 2018 के एक केस में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।  जिस तरीके से गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया, उस से एनबीए  को निराशा हुई । हालांक एनबीए गोस्वामी की पत्रकारिता की शैली का समर्थन नहीं करता, लेकिन  मीडिया के एक सम्पदाक की गिरफ्तारी को बदले की भावना से की गई कार्रवाई मानते हुए इसकी भर्त्सना करता है। मीडिया कानून के उपर नहीं है लेकिन कानून की सही प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।

एन बी ए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील करता है कि गोस्वामी के साथ  न्यायपूर्ण सलूक किया जाय और बदले की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग न किया जाय।

Exit mobile version