Site icon Samagra Bharat News website

04 नवंबर 2020 का पंचांग, करवा चौथ आज, जानें मुहूर्त

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज करवा चौथ का व्रत है। आज के दिन सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य के ​लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव के साथ चंद्रमा की पूजा होती है। आज संकष्टी चतुर्थी भी है। आज गणेश जी की भी पूजा की जाएगी। करवा चौथ के दिन सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन के लिए लगा हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज की भद्रा: दोपहर 02:22 बजे से रात्रि के 05:25 बजे तक।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: करवाचौथ, गणेश चतुर्थी व्रत, दशरथ चतुर्थी।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट से शाम को 06 बजकर 52 मिनट तक है। आपको पूजा के लिए 01 घंटा 18 मिनट का समय है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगा। इस समय महिलाएं चंद्रमा की पूजा करेंगी और अर्घ्य देंगी। चंद्र का अस्त अगले दिन 05 नवंबर को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर होगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज करवा चौथ के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 35 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर होगा।

Exit mobile version