Site icon Samagra Bharat News website

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5नवंबर।

नेहा कक्कर के बाद अब सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की श्वेता अग्रवाल के साथ करवा चौथ के दिन रोका सेरेमनी हो गई है। आदित्य की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। आदित्य ने पिछले महीने के आखिर में अपनी शादी का ऐलान किया था।

रोका सेरेमनी की तस्वीरें आदित्य के पिता उदित नारायण के एक फैन पेज से शेयर किया गया। इस तस्वीर में आदित्य के पिता उदित नारायण और उनकी मां है और श्वेता की ओर से उनका परिवार है। आदित्य के हाथ में एक नारियल है, जबकि श्वेता के हाथ में शगुन की एक थाली है।

बीते दिनो हीं आदित्य ने अपनी एक पोस्ट में श्वेता अग्रवाल को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा,”हम शादी करने जा रहे हैं! मैं बहुत ही खुशनसीब हूं कि मुझे श्वेता और मेरी सोलमेट 11 साल पहले मिली और हम दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. हम दोनों बहुत ही प्राइवेट लोग हैं और मानते है कि प्राइवेट लाइफ रखना काफी बेहतर है. शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं. दिसंबर में मिलूंगा.”

अपने इकलौते बेटे की शादी को लेकर काफी उत्साहित उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने इकलौते बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं लेकिन कोरोना को देखते हुए ऐसा संभव नहीं लगता। उन्होंने बताया कि बेहद ही कम लोगों के बीच मुंबई के एक मंदिर में ये शादी कराई जाएगी। जिसमें कुछ खास और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

Exit mobile version