Site icon Samagra Bharat News website

13 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कार्तिक मास की कुष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर 2020 यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन दिन धन के देव कुबेर, मां लक्ष्‍मी, धन्‍वंतरि और यमराज का पूजन किया जाता है। इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2020 पूजा मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त -17:28 से 17:59
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 12, २०२० को 21:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 13, २०२० को 7:59 बजे

धनतेरस पूजन विधि

धनतेरस की शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पूजा के समय घी का दीपक जलाएं. कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं. पूजा करते समय “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” मंत्र का जाप करें. फिर धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें. और मिट्टी का दीपक जलाएं. माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को भोग लगाएं और फूल चढ़ाएं।

Exit mobile version