Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने की बैंक की कैश वैन से 60 लाख की लूट

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,5नवंबर।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बैंक की कैश वैन से 60 लाख रुपए लूट लिए। बता दें कि वैन गुरुवार सुबह पैसे लेकर निकली थी। कैश वैन अभी जम्मू कश्मीर बैंक के पास ही थी कि पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने फायरिंग कर कैश वैन को लूट लिया और वैन लेकर फरार हो गए। वैन में 60 लाख रुपए थे। वैसे रकम में फेरबदल संभव है क्योंकि कुछ रिपोट्र्स में बताया जाता है कि वैन में 80 लाख रुपए थे। जानकारी के मुताबिक लुटेरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान लांच किया गया है।

Exit mobile version