Site icon Samagra Bharat News website

अर्णब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ीं, शुक्रवार होगी जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 5नवंबर।
रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई टाल कर कल यानी कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे के लिए कर दी है। तो दूसरी तरफ रायगढ़ की अलीबाग कोर्ट में पुलिस ने रीव्यू अर्जी दाखिल कर दी है। ये अर्जी अर्णब की पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए दी गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को कोर्ट ने पुलिस रिमांड की जगह गोस्वामी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके खिलाफ अलीबाग पुलिस ने कोर्ट में रीव्यू अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है जिसपर 7 नवंबर को सुनवाई होगी।

Exit mobile version