Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली के बाद अब कर्नाटक के सीएम ने की घोषणा- दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

समग्र समाचार सेवा
कर्नाटक, 6नवंबर।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने इस दिवाली पर्व पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस मामले पर जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, हमने कोविड 19 महामारी के मद्देनजर राज्य में पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है। आदेश जल्द जारी होगा।


दरअसल, बढ़ते प्रदूषण के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पॉल्‍यूशन के चलते कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा और गंभीर हो जाएगा मरीजों को अधिक परेशानी हो सकती है. इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।
बता दें कि पहले से ही उत्तर भारत के कुछ राज्यों ने COVID-19 और वायु प्रदूषण की जुड़वां समस्याओं का हवाला देते हुए पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें राजस्‍थान, दिल्‍ली प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने इस दिवाली त्योहार पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस मामले पर जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे. उन्‍होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ परामर्श करने के बाद, राज्य सरकार ने पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की औपचारिक घोषणा की।

सरकार के इस फैसले पटाखों के निर्माताओं के विरोध की उम्मीद की जा रही है और संभावना है कि वे इस त्योहार के मौसम में प्रतिबंध को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले से ही बड़ी मात्रा में पटाखों का उत्पादन किया है।

Exit mobile version