Site icon Samagra Bharat News website

कोविंद ने दिलाई वाई. के. सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7नवंबर।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) की शनिवार को शपथ दिलाई।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सिन्हा को सीआईसी पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी एवम् कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version