Site icon Samagra Bharat News website

गौतमबुद्धनगर: 4 साल के बच्चे के साथ 17वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

समग्र समाचार सेवा
गौतमबुद्धनगर,7नवंबर।
गौतमबुद्ध नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 4 साल के बच्चे को लेकर अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या खुदकुशी कर ली। महिला और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

टना के वक्त घर में दोनों अकेले थे और पति मुरादाबाद किसी काम से गए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि, थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा अपने बच्चे के साथ सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली गई है, दोनो की मौत हो गई है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है, आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया, महिला घर मे अकेली थी वहीं मृतक की ननद सुबह अस्पताल गई हुई थी। पति भी काम के सिलसिले से मुरादाबाद गए हुए थे। फिलहाल प्रथम दृष्टि में सुसाइड लग रहा है। परिजनों को सूचना दे दी है, और इनके पति रास्ते मे हैं। पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि क्या कारण रहा। मां और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version