Site icon Samagra Bharat News website

आपका वोट बिहार के विकास को रखेगा जारी: नीतीश कुमार

समग्र समाचार सेवा
पटना,7नवंबर।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव में लोगों से मतदान करने अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट बिहार के विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।

कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया, “बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें। आपका एक वोट बिहार में विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।”

उल्लेखनीय है कि बिहार के कुल 243 विधान सभा सीट में से अंतिम चरण में शेष 78 सीट तथा वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इससे पूर्व 28 अक्टूबर को प्रथम चरण में 71 और तीन नवंबर को दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। दस नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

Exit mobile version