Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्‍ध मौत! 

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता,8नवंबर।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दीनाजपुर इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्‍ध हालात में मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो बच्‍चे भी हैं। पुलिस ने पहली नजर में इसे हत्‍या का मामला बताया है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

यह घटना जिले के जमालपुर गांव की बताई जा रही है। एक पुलिस अफसर ने बताया, ‘ऐसा लगता है कि इन सभी की हत्‍या की गई है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। चूंकि यह अभी प्रारंभिक स्‍तर पर है इसलिए घटना के बारे में अभी विस्‍तार से कुछ नहीं कहा जा सकता। शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’

Exit mobile version