Site icon Samagra Bharat News website

कुपवाड़ा में नाकाम हुई आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश, ऑपरेशन में तीन जवान शहीद

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,8नवंबर।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित माछिल सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में तीन जवान शहीद हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन में सेना के दो और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। दरअसल यहां सीमा पार से कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने हालांकि इन्हें रोक लिया। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन में दो घुसपैठिये भी मारे गए हैं।

खबर के मुताबिक कांस्टेबल सुदीप सरकार ने माछिल सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए। भारतीय सेना भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑप्रेशन अब भी जारी है।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 7 और 8 नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे 169 वीं बटालियन ने गश्त के दौरान माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों की कुछ हलचल देखी। उन्होंने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ जवानों ने इसका मुठतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया।

Exit mobile version