Site icon Samagra Bharat News website

इस बार अयोध्या में अनोखी दिवाली आयोजित करेंगी योगी सरकार

समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 9नवंबर।

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार राज्य में भव्य दिवाली मनाने की तैयारियां शुरू की हैं। जी हां 500 वर्षों में पहली बार रामजन्मभूमि पर होने जा रही दीपावली को यादगार बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है, लेकिन ये दिवाली रियल नहीं डिजीटल होगी। इस मौके पर अयोध्या में पहली बार डिजिटल आतिशबाजी होगी और भक्तों के दीप जलाने के भी इंतजाम होंगे।

इस बार दिवाली पर आयोजित लेजर शो के माध्यम से सरयू तट पर आतिशबाजी होगी और योगी सरकार अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस अनोखे दीपोत्सव के लिए जल्द ही नई वेबसाइट लॉन्च होगी। अयोध्यावासियों को यह वर्चुअल दीपोत्सव रियल जैसा अनुभव देगा बता दें कि दीप जलाने के बाद सरकार की तरफ से धन्यवाद-पत्र भी मिलेगा। योगी सरकार का ये अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा।

इस अनोखे वेबसाइट के पोर्टल पर श्रीरामलला के विराजमान की तस्वीरें होंगी। जिसके समक्ष वर्चुअल दीप का प्रज्वलन किया जाएगा. इस वर्चुअल आयोजन में ये सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील और किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन कर सकेंगे और साथ ही दीप को जलाने के लिए घी, सरसों और तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

Exit mobile version