Site icon Samagra Bharat News website

सर्दियों में अगर बढ़ते वजन से है परेशान तो नाश्ते में इन्हे करें शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।
ठंड दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही लोगों का खानपान इस दौरान बहुत बदल जाता है, मार्केट में भले ही इस दौरान कई तरह की सब्जियां आ जाती है लेकिन बावजूद इसके अक्सर सर्दियों का सबसे बड़ी समस्या होती है लोगों का वजन बढ़ना, इस मौसम में लोगों का वजन बढ़ता है क्योंकि उनका खान-पान बदल जाता है और अक्सर वो इस मौसम में तला भुना ज्यादा खाते हैं।
इस दौरान अपने डाइट का खास ध्यान रखती हैं तो इससे आपका शरीर फिट रहेगा-
1.प्रोसेस्ड फूड
ठंड का मौसम ऐसा होता है जिसमें लोग अक्सर तला भूना,घी और मसाले से बनी चीजें जमकर खाते हैं. ऐसे में अगर आपको ये सब खाना पसंद है तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत को खराब करता है और फैट बढ़ाता है।
2. केक,कुकीज
कई बार लोग सुबह चाय के साथ कुकीज खा लेते हैं औऱ साथ ही केक खाते हैं ताकि उनके मुंह का स्वाद अच्छआ रहे लेकिन अगर आफ फिट रहना चाहते हैं तो आपको इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. दरअसल केक और कुकीज में मैदे के अलावा घी और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो आपकी फिटनेस के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए आपको नाश्ते में इन चीजों को नहीं खाना चाहिए.

3. नूडल्स
अक्सर लोग चटपटा और कुछ खासा खाने की चाहत में नूडल्स बना लेते हैं. ये खाने में जितने ही स्वादिष्ट होते हैं उतने ही अनहेल्दी होते हैं. इन्हें आप हेल्दी नहीं मान सकते हैं बल्कि ये आपकी सेहत पर उल्टा प्रभाव करते हैं, ऐसे में आपको नाश्ते में नूडल्स से दूर रहना चाहिए.

4. पकौड़े-कचौड़ी
सुबह-सुबह अक्सर लोग ठंड में पकौड़े-कचौड़ी खाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं ताकि उन्हें नाश्ता ना बनाना पड़े लेकिन ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.आप पकौड़े और कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें सुबह नहीं खाएंगे, तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा.

Exit mobile version