Site icon Samagra Bharat News website

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई किन्नर की हत्या

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।

राजधानी दिल्ली में लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे है। लगता है अपराधियों को कानुन का कोई भय नहीं है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके का है। यहां एक किन्नर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। आऱोपी ने किन्नर पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय राजेश और रेश्मा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के 2 साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक का देवी नाम के किन्नर के बीच उनके बीच गुरू के मौत के बाद से गुरू की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से पुलिस ने देवी किन्नरो को भी हिरासत में लिया हुआ हैं। बता दे कि आरोपी देवी किन्नर का भाई हैं।

Exit mobile version