Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9नवंबर।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। फिलहाल अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में सुबह पांच बज कर 31 मिनट पर भूकंप आया. बता दें कि पालघर में पिछले महीने भी भूकंप के ऐसे ही कई झटके महसूस किए गए थे।

Exit mobile version