Site icon Samagra Bharat News website

NCB ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर में की छापेमारी, ड्राइवर भी हिरासत में

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9नवंबर।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी लगातार इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाती जा रही है। एनसीबी की जांच राडार में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां भी फंसती नजर आ रही हैं।ड्रग्स मामले में एनसीबी शुरू से ही एक्शन में हैं और अब सोमवार को एनसीबी की तरफ से एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की गई है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एनसीबी की एक टीम अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर पहुंची और सर्च आपरेशन शुरू किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के बाद अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

Exit mobile version